दिनांक 25 अगस्त 2025 को महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ी तिहार पोला एवं तीजा के शुभ अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अमृता एस. कस्तुरे द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने संबोधन में ऐसे आयोजनों को लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त माध्यम बताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने चौसेला, मुठिया रोटी, पान रोटी, गुलगुल, भजिया एवं पताल चटनी जैसे पारंपरिक व्यंजन प्रस्तुत किए, वहीं मटकी फोड़ एवं मेहंदी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह, रचनात्मकता और कला का सुंदर प्रदर्शन किया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।