दिनांक 10 सितंबर 2025 को महाविद्यालय में विद्यार्थी सहायता मेंटरिंग एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रकोष्ठ द्वारा सेमिनार कक्ष में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मानसिक तनाव, अवसाद एवं आत्महत्या जैसी गंभीर समस्याओं की रोकथाम के उद्देश्य से तैयार किए गए ऑनलाइन सर्वेक्षण फॉर्म की जानकारी दी गई तथा उनसे फॉर्म भरवाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी मानसिक स्थिति साझा करने के लिए सुरक्षित मंच प्रदान करना एवं समय रहते आवश्यक परामर्श एवं सहायता उपलब्ध कराना था। यह पहल विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।