दिनांक 16 सितंबर 2025 को महाविद्यालय में रसायनशास्त्र विभाग द्वारा ओज़ोन दिवस का आयोजन पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक प्राध्यापक श्री पी. एस. चुरेन्द्र ने अपने उद्बोधन में ओज़ोन परत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे पृथ्वी पर जीवन के लिए अनिवार्य बताते हुए प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। आयोजक श्रीमती नमिता साहू ने विद्यार्थियों को ओज़ोन परत की वर्तमान स्थिति, इसके क्षरण के कारण तथा संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और ओज़ोन परत की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया। यह आयोजन पर्यावरणीय चेतना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।