दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार SVEEP कार्यक्रम के अंतर्गत “परिचर्चा” मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 39 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अमृता एस. कस्तुरे रहीं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री एस. पी. नायक ने पीपीटी एवं वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से मतदान के महत्व, प्रक्रिया तथा जिम्मेदार मतदाता की भूमिका पर विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जागरूकता व्यक्त करते हुए आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। यह आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक सहभागिता, नागरिक जिम्मेदारी एवं संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में सार्थक सिद्ध हुआ।