दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार SVEEP कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हिंदी विभाग द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया पर मीडिया की भूमिका” रहा, जिसमें 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अपने निबंधों के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया एवं जनजागरूकता के महत्व पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति चेतना विकसित करना तथा मतदान के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।