दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार SVEEP कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हिंदी विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें 12 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। “मतदाता जागरूकता” विषय पर आधारित इस नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने आम नागरिकों को मतदान के महत्व, जिम्मेदार मतदाता बनने की आवश्यकता एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। सजीव अभिनय एवं प्रभावशाली संवादों के माध्यम से यह बताया गया कि प्रत्येक नागरिक का मत लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाता है। विद्यार्थियों के इस प्रयास को उपस्थित जनसमूह ने सराहा। यह आयोजन युवाओं में मतदान के प्रति जिम्मेदारी एवं सक्रिय सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करने में सफल रहा।