शहीद गैंदसिंह नायक शासकीय महाविद्यालय, मंगचुवा (जिला–बालोद, छ.ग.) में दिनांक 25-02-2026 को “युवा उद्यमिता – आत्मनिर्भर भविष्य की ओर” द्वारा एक दिवसीय केक बेकिंग कार्यशाला का सफल आयोजन कक्ष क्रमांक 13 में IQAC की अनुमति से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्राणीशास्त्र विभाग की अतिथि व्याख्याता कु. प्रियंशी कुर्रे एवं अतिथि सहायक खेल अधिकारी कु. बर्खा यादव द्वारा किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं समस्त स्टाफ का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केक बेकिंग का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना तथा उनमें कौशल विकास, सृजनात्मकता एवं टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान सामग्री एवं माप की जानकारी, बैटर तैयार करने की प्रक्रिया, तापमान नियंत्रण, बेकिंग तकनीक तथा सजावट एवं प्रस्तुतीकरण का सजीव प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वयं केक तैयार किए और मार्गदर्शन में बेकिंग एवं सजावट की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई, जिससे उनके आत्मविश्वास, व्यावहारिक कौशल एवं उद्यमशील सोच का विकास हुआ।