शहीद गैंदसिंह नायक शासकीय महाविद्यालय, मंगचुवा, जिला–बालोद में दिनांक 17 मार्च 2026 को वाणिज्य विभाग द्वारा “NEP 2020 के अंतर्गत असाइनमेंट निर्माण एवं मूल्यांकन” विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन सेमिनार कक्ष में किया गया। कार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता श्री गिरीश कश्यप द्वारा PPT के माध्यम से विद्यार्थियों को असाइनमेंट के उद्देश्य, निर्माण की विधि, विषय चयन, प्रस्तुति शैली तथा मूल्यांकन के प्रमुख मानदंडों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को प्रभावी असाइनमेंट के उदाहरण भी दिखाए गए एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा इसे अत्यंत उपयोगी बताया।