शहीद गैंदसिंह नायक शासकीय महाविद्यालय, मंगचुआ में 16 मार्च 2026 को विलुप्तप्राय मटपरई कला के संरक्षण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार श्री अभिषेक सपन ने विद्यार्थियों को मिट्टी से विविध कलात्मक आकृतियाँ बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के इस महत्वपूर्ण अंग के प्रति गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।