दिनांक 16.04.2026 को शहीद गैंदसिंह नायक शासकीय महाविद्यालय, मंगचुवा (जिला बालोद, छत्तीसगढ़) के स्टाफ रूम में एयर कूलर उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह एयर कूलर श्री बी.आर. धार्मिक (सहायक ग्रेड–2) द्वारा प्रदत्त किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बी.आर. धार्मिक द्वारा फीता काटकर किया गया। प्राचार्य महोदया ने उनके इस जनहितकारी योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए अत्यंत लाभकारी होती हैं, विशेषकर ग्रीष्मकाल में।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।