दिनांक 13 अप्रैल 2026 को शहीद गैंदसिंह नायक शासकीय महाविद्यालय, मंगचुवा (जिला बालोद) में IQAC, प्राणीशास्त्र विभाग एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के अंतर्गत “Cell Biology” विषय पर अतिथि व्याख्यान, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना जागरूकता कार्यक्रम तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. अमृता एस. कस्तूरे ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
यह आयोजन ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।