मंगचुआ महाविद्यालय में 10-दिवसीय पावरपॉइंट कार्यशाला का शुभारंभ
मंगचुआ। शहीद गैंद सिंह नायक शासकीय महाविद्यालय, मंगचुआ में वाणिज्य विभाग द्वारा दिनांक 09 अप्रैल 2026 को “10-दिवसीय स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप ऑन एम् एस पॉवरपॉइंट” का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अमृता एस. कस्तूरे द्वारा माँ सरस्वती कि मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यशाला के संयोजक एवं अतिथि व्याख्याता श्री गिरीश कश्यप ने विद्यार्थियों को कार्यशाला की रूपरेखा, उद्देश्य एवं इसके महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रस्तुतीकरण कौशल एवं डिजिटल दक्षता विकसित करने का अवसर मिलेगा।
प्राचार्य महोदया ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को इस प्रकार की कार्यशालाओं का अधिकतम लाभ उठाने एवं अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में वाणिज्य विभागाध्यक्ष श्री एस. पी. नायक द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया एवं सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री पी.एस. चुरेंद्र, डॉ. डी.के. मस्ता, श्री एस.डी. मरावी, श्री एस.पी. नायक, डॉ. रश्मि इंगले, श्री शशिकुमार बंजारे, श्री कमलेश सोनकर, श्रीमती नमिता साहू,कु. प्रियांशी कुर्रे, कु. बरखा यादव सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ शामिल रहे।