दिनांक 30 मार्च 2026 को शहीद गैंद सिंह नायक शासकीय महाविद्यालय, मंगचुआ में IQAC द्वारा “लैंगिक समानता” विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता श्रीमती ललिता साहू (सहायक प्राध्यापक, समाजशास्त्र) ने विद्यार्थियों को विषय की प्रासंगिकता, समस्याएँ एवं समाधान पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजन एवं राज्य गीत के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. अमृता एस. कस्तूरे ने अपने उद्बोधन में लैंगिक समानता को समाज के समग्र विकास हेतु आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। यह व्याख्यान ज्ञानवर्धक एवं जागरूकतापरक सिद्ध हुआ।